गैजेट डेस्क। 251 रुपए में स्मार्टफोन देने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स (Ringing Bells) एक बार फिर सुर्खियों में है। कंपनी अपनी पहली एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही है। इस मौके पर वो यूजर्स के लिए स्पेशल स्कीम लेकर आई है। इस स्कीम की खास बात ये है कि हाईटेक फीचर्स से लैस फ्रीडम 251 स्मार्टफोन एकदम फ्री दिया जाएगा। बता दें कि रिंगिंग बेल्स सिर्फ 251 रुपए में स्मार्टफोन देने के नाम पर सुर्खियों में आई थी। ऐसे फ्री मिलेगा फ्रीडम 251 स्मार्टफोन...
अपनी पहली एनिवर्सरी के मौके पर रिंगिंग बेल्स 3 स्कीम लेकर आई है। ये स्कीम उसके लॉयल्टी प्रोग्राम से जुड़ी हैं। इसके लिए यूजर को को कंपनी द्वारा किसी भी एक लॉयल्टी प्रोग्राम को लेना होगा। यानी कंपनी के किसी भी एक प्लान की मेंबरशिप लेना होगी। मेंबरशिप मिलने के बाद यूजर कंपनी के लॉयल्टी प्रोग्राम का हिस्सा बना जाएगा और उसके एक साथ कई फायदे होंगे।
- एक साल की मेंबरशिप मिलेगी।
- फ्रीडम 251 स्मार्टफोन फ्री मिलेगा।
- RBPL प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट मिलेगा।
नोट : RBPL (Ringing Bells Pvt. Ltd.) कंपनी स्मार्टफोन के साथ पावरबैंक, LED TV भी बनाती है।
फ्रीडम 251 स्मार्टफोन के फीचर्स :
- 4.0" qHD IPS डिस्प्ले
- 1 GB RAM और 1.3GHz Quad core प्रोसेसर
- 3.2 MP Rear और 0.3 MP Front कैमरा
- 3G Support
- 1450 mAh बैटरी
- 8 GB इंटरनल मेमोरी
पर जानिए फ्रीडम 251 स्मार्टफोन को फ्री में हासिल करने के लिए क्या करना होगा...
पहला ऑफर
500 रुपए में सिल्वर कार्ड
 
सिल्वर कार्ड पर यूजर को 1 साल की मेंबरशिप मिलेगी। कार्ड के साथ एक फ्रीडम 251 स्मार्टफोन फ्री दिया जाएगा। साथ ही, RBPL के सभी प्रोडक्ट्स पर 5% का डिस्काउंट मिलेगा।
 
दूसरा ऑफर
1000 रुपए में गोल्ड कार्ड
 
गोल्ड कार्ड पर यूजर को 1 साल की मेंबरशिप मिलेगी। कार्ड के साथ एक फ्रीडम 251 स्मार्टफोन फ्री दिया जाएगा। साथ ही, RBPL के सभी प्रोडक्ट्स पर 10% का डिस्काउंट मिलेगा।
 
 
तीसरा ऑफर
2000 रुपए में प्लैटिनम कार्ड
 
प्लैटिनम कार्ड पर यूजर को 1 साल की मेंबरशिप मिलेगी। कार्ड के साथ दो फ्रीडम 251 स्मार्टफोन फ्री दिया जाएगा। साथ ही, RBPL के सभी प्रोडक्ट्स पर 15% का डिस्काउंट मिलेगा।
 
 
आगे की स्लाइड पर जानिए यूजर कैसे ले सकते हैं मेंबरशिप...
 
यूजर को किसी भी कार्ड की मेंबरशिप लेने के लिए इनमें से किसी एक कार्ड को सिलेक्ट करना होगा। कार्ड सिलेक्ट करने के बाद अपनी डिटेल फिल करने का ऑप्शन आएगा। डिटेल फिल करने के बाद आगे बढ़ जाएं। यूजर कैश ऑन डिलिवरी को सिलेक्ट करता है तो 50 रुपए एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। ज्वाइन करने के बाद यूजर के पास एक OTP आता है। इसे बॉक्स में डालकर रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस पूरी हो जाती है।
Credit By http://tz.ucweb.com/9_64TT
 
Top